आजाद
March 27, 2008 by alokbanaita
हम आजाद होते तो
यह देश इक नगमा होता
संगीत झरने पशु पक्षी देते
गायक भारत जन होता
बारिश होती न कहीं बाढ़ आती
जब पानी भी आजाद होता
न घर इतने तबाह होते
न कोई घरौंदा बर्बाद होता
घर कोई टूटता भी तो
मदद सभी करते
न किसी की जाती जान
न कोई भूखा रहा होता
व्यवस्था भी इतनी होती
अगली सुबह स्वागत के लिए
नया घर तैयार होता
होता यह तब जब …
जब भ्रस्ताचार न होता
जब भारतवासी आजाद होता
पर हम आजाद नहीं है
हम आजाद होते तो
वन्दे शताब्दी पर न इतना विवाद होता
न ही कोई झंडा विवाद होता
न कभी गुजरात जैसे दंगे होते
सब में भाई वाद होता
जब भारत आजाद होता
पर हम आजाद नहीं है
हम आजाद होते तो
कोई आपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए
न रोज जीता
न रोज (जीकर ) मरता
न कोई आपनी आत्मा की सुनने में शर्म करता
कुछ भी होता
न ये कविता होती
न इस कविता का कवि
मैं होता
गर हमारा देश आजाद होता - गौरव